{"_id":"623b353fb6e3a231ce2a2277","slug":"two-secretaries-suspended-for-disturbances-in-the-construction-of-the-funeral-site-kaushambi-news-ald329362334","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में गड़बड़ी पर दो सचिव सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में गड़बड़ी पर दो सचिव सस्पेंड
विज्ञापन
कड़ा और मूरतगंज विकास खंड के दो गांवों में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में गड़बड़ी करना दो सचिवों को महंगा पड़ा। जांच के दौरान निर्माण कार्य में मिली गड़बड़ी के आधार पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत पट्टी नरवर व लेहदरी खतीब के ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है। दोनों गांव गंगा नदी के किनारे हैं। प्रशासन ने शव गंगा में प्रवाहित करने से रोकने के लिए, यहां अंत्येष्टि स्थल बनाने को मंजूरी दी थी।
गंगा नदी में शवों का प्रवाह न हो इसके मद्देनजर ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। खासकर गंगा के किनारे वाले गांवों में यह व्यवस्था पहले कराई जा रही है। इसी क्रम में मूरतगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पट्टी नरवर व कड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत लेहदरी खतीब में अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए वर्ष 2020 में 32 लाख रुपये ग्राम पंचायत निधि के खाते में दिए गए थे। एक वर्ष में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पूरा करना था, लेकिन प्रधान व सचिव की लापरवाही की वजह से शवदाह गृह के निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई।
जिला पंचायत राज अधिकारी बाल गोविंद श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया तो अंत्येष्टि स्थलों कीचहारदीवारी अधूरी मिली। इंटरलॉकिंग उखड़ गई थी। शवदाह गृह परिसर में स्नान के लिए चबूतरे का निर्माण नहीं कराया गया। इसके अलावा शौचालय भी अधूरा पाया गया। दो वर्ष का समय बीतने के बाद भी अंत्येष्टि का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को शवों के अंतिम संस्कार में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंत्येष्टि स्थल में निर्माण में गड़बड़ी पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी आफताब आलम व अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। दोनों सचिवों को विकास खंड कार्यालय से अटैच किया गया है।
विज्ञापन
शौचालयों का नहीं कराया गया जियो टैग
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत लेहदरी में पांच सौ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि शौचालयों की जिओ टैगिंग अब तक सचिव ने नहीं कराई। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि शौचालय निर्माण में भी गड़बड़ी की गई है। पूरे प्रकरण की जांच अपर जिला पंचायत राज अधिकारी से कराई जा रही है।
एक पखवाड़े के भीतर करनी होगी जांच
अंत्येष्टि निर्माण में गड़बड़ी पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए ग्राम पंचायत अधिकारी आफताब आलम व अनिल कुमार यादव को डीपीआरओ निलंबित कर दिया है। उन्होंने अंतिम जांच अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी है। डीपीआरओ ने निर्देश दिया है कि जांच एक पखवाड़े भर के भीतर पूरी कर ली जाए। जिससे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।