{"_id":"60eded6f8ebc3ec20512125a","slug":"two-lakh-cash-was-robbed-on-the-strength-of-a-firearm-from-a-gas-agency-employee-kaushambi-news-ald3108110129","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर दो लाख कैश लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर दो लाख कैश लूटे
विज्ञापन
भरवारी। नगर पालिका परिषद भरवारी में मंगलवार दोपहर बेखौफ पल्सर सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी के कर्मचारी को तमंचा सटाकर दो लाख रुपये लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश कर्मचारी को गोली मारने की धमकी देते हुए करारी की तरफ भाग गए। इसके बाद कर्मचारी ने वारदात की जानकारी एजेंसी मालिक व पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिराथू, कोखराज कोतवाली पुलिस और एसओजी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पास के ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में पल्सर सवार दो बदमाश तो दिख रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।
भरवारी कस्बे में इंडियन गैस एजेंसी है। यहां की गाड़ी अक्सर मेहता अस्पताल के बाहर लोगों को सिलिंडर की डिलिवरी देती है। मंगलवार को भी एजेंसी का कर्मचारी शिवबाबू केसरवानी सिलिंडर के वितरण के लिए मेहता अस्पताल के समीप खड़ा था। दोपहर करीब 3.50 बजे काले रंग की पल्सर से दो लोग पहुंचे। युवक ने सिलिंडर लेने की बात शिवबाबू से कही। दाम के मोलतोल को लेकर कुछ देर तक शिवबाबू से बातचीत भी की। इसके बाद अचानक काले रंग की टी-शर्ट पहने बदमाश ने शिवबाबू की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। शिवबाबू कुछ समझ पाता इससे पहले बदमाशों ने उसके पास रहा दो लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया और गोली मार देने की धमकी देते हुए बदमाश करारी की तरफ भाग निकले।
वारदात के बाद शिवबाबू ने फौरन इसकी जानकारी एजेंसी के मैनेजर गौरव केसरवानी को दी। गौरव की सूचना पर कुछ देर बाद सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नरायण सिंह, कोखराज इंस्पेक्टर पीके राय, एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान अरुण जौहरी के इलेक्ट्रानिक्स शॉप में लगे कैमरे में पल्सर सवार बदमाश नजर आए। पुलिस फुटेज में दिखी पल्सर के नंबर के आधार पर जांच कर रही है। इस बाबत सीओ सिराथू का कहना है कि लूट हुई है। कारोबारी या सेल्समैन की तरफ से अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर वारदात का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
बेकरी शॉप से नकदी समेत मोबाइल चोरी
मंझनपुर। फतेहपुर जिले का अब्दुल पिछले सात साल से मूरतगंज के मेलाबाग के समीप बेकरी शॉप का संचालन करता है। सोमवार रात किसी समय गेट फांदकर अंदर घुसे चोर वहां रखा दस हजार नकद व दो मोबाइल चुरा ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर अब्दुल ने कोखराज कोतवाली में तहरीर दी है। सप्ताह भर पहले इसी बेकरी की बगल एक घर में भी चोरी हो चुकी है। पुलिस उस घटना का अब तक खुलासा नहीं कर सकी। इसे लेकर स्थानीय लोगों में दहशत है।