फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two labourers killed, two others injured as tractor overturns

Kaushambi News: ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, चालक समेत दो घायल

Mon, 26 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 26 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two labourers killed, two others injured as tractor overturns
सुरेश, फाइल फोटो।
पंइसा क्षेत्र के सिराथू-धाता मार्ग पर अनेठा गांव मोड़ के पास शनिवार रात करीब 9:30 बजे बांस लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालत गंभीर होने पर एक घायल को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पइंसा थाना क्षेत्र के फत्ते का पुरा गांव से बांस लेकर रायबरेली जा रहा एक ट्रैक्टर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अनेठा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से बांस हटाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इनमें फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के जाम निवासी अर्जुन (35) पुत्र सुखराम व कोखराज थाना क्षेत्र के अंधावा गांव निवासी सुरेश (40) पुत्र पन्नालाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चालक वीरेंद्र कुमार पुत्र राम सजीवन और प्रवेश कुमार निवासी फत्ते का पुरा घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मृतकों के परिजन भी रोते बिलखते वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा- साले थे मृतक, मजदूरी कर चलाते थे परिवार

कल्यानपुर। हादसे में मृतक अर्जुन और सुरेश रिश्ते में जीजा साले थे। मृतक अर्जुन सुरेश के जीजा थे। एक साथ जीजा-साले की मौत से पूरा परिवार गमजदा है। कोखराज के अंदवा गांव निवासी सुरेश अपने पीछे पत्नी रन्नो देवी, पुत्र माहिर (8), मंसू (5) और छह माह की पुत्री को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार गांव के ही विजय पुत्र राम खेलावन उन्हें मजदूरी पर बांस काटने अनेठा के फत्तू का पुरवा ले गए थे।

वहीं, दूसरी ओर फतेहपुर जनपद के धाता जाम निवासी अजुर्न की मौत से सुरेश के बहन की गृहस्थी भी उजड़ गई। अर्जुन की ससुराल अंदवा गांव में है। वह 15 दिन पहले ही ससुराल आए थे। अर्जुन अपने पीछे पत्नी सुमित्रा देवी के साथ ही तीन बच्चे शर्मिला (17), अरमान (14) व अमन (10) को छोड़ गए हैं।

सुरेश, फाइल फोटो।

सुरेश, फाइल फोटो।

सुरेश, फाइल फोटो।

सुरेश, फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed