{"_id":"5b9811f1867a557ebd6872ac","slug":"two-killed-including-student-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में छात्र सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में छात्र सहित दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/कनैली। सड़क दुर्घटनाओं में सोमवार को छात्र सहित दो की मौत हो गई। छात्र की मौसी समेत दो लोग घायल भी हो गए। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर भखंदा गांव का आनंद कुमार (18) पुत्र संतोष 12वीं का छात्र था। उसकी मौसी कलावती कुछ दिन पहले उसके घर आई थी। मंगलवार शाम वह मौसी को छोड़ने उनके घर बसुहार जा रहा था। कनैली गांव के समीप पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे आनंद और उसकी मौसी गिर गए। इस दौरान ट्रैक्टर आनंद को रौंदते हुए गुजर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
दुर्घटना देख घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन आनंद की घायल मौसी को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखदेवपुर निवासी रामकृपाल (60) की चरवा में रिश्तेदारी है। मंगलवार सुबह वह रिश्तेदार के घर गया था। शाम को लौटते वक्त सिरियावां के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। उधर, ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। इसी तरह चरवा के नंदा का पूरा गंाव की सूरजकली (38) पत्नी ज्ञानचंद्र बस से महेवाघाट जा रही थी। शाहपुर में बस रुकी तो कोई सामान लेने के लिए वह उतर गई। इस दौरान बाइक की टक्कर से घायल हो र्गई।