फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two-day health check-up camp at Manjhanpur Depot starts today.

Kaushambi News: मंझनपुर डिपो में आज से दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर

Thu, 15 Oct 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two-day health check-up camp at Manjhanpur Depot starts today.
मुख्यालय स्थित मंझनपुर बस डिपो कार्यालय। संवाद
मुख्यालय स्थित बस डिपो परिसर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें डिपो के सभी चालक और परिचालक प्रतिभाग करेंगे। शिविर के माध्यम से कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

डिपो प्रभारी गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि शिविर में सभी चालक और परिचालकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जरूरी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

लंबे समय तक वाहन चलाने और लगातार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच महत्वपूर्ण है। ऐसे में शिविर के माध्यम से कर्मचारियों को अपनी सेहत की स्थिति जानने और जरूरी सावधानियां बरतने का अवसर मिलेगा। डिपो प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच का लाभ लेने की अपील की है। एक साथ चालक-परिचालक एकत्रित होने पर कुछ हद तक कई रूट के बस संचालन भी प्रभावित होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed