फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two children fight in school, head injury sustained

Kaushambi News: स्कूल में दो बच्चों में मारपीट, सिर में लगी चोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two children fight in school, head injury sustained
प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर प्रथम में सोमवार को दो बच्चों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि छात्र ने सहपाठी छात्रा के सिर पर स्टील की बोतल से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से छात्रा घायल हो गई।
विज्ञापन

बच्चों ने घटना की जानकारी शिक्षकों को दी। इसके बाद विद्यालय के अध्यापक छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के सिर में चार टांके लगाए गए हैं और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि हरतालिका तीज के कारण विद्यालय की कई महिला अध्यापिकाएं अवकाश पर थीं। सोमवार को दो शिक्षक ही मौजूद थे। बच्चों के अनुसार, घटना के समय एक शिक्षक बाहर थे, जबकि दूसरे शिक्षक कार्यालय के काम में व्यस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की घटना अभी संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसी कोई घटना है तो उसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित शिक्षकों पर कार्यवाही की जाएगी।
डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed