फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tughlaq's decree issued on the letterpad of BKU District President

Kaushambi News: भाकियू जिलाध्यक्ष के लेटरपैड पर जारी हुआ तुगलकी फरमान

Mon, 02 Sep 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 02 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Tughlaq's decree issued on the letterpad of BKU District President
पश्चिमशरीरा के टहेरा गांव में दो वर्गों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक पक्ष ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के लेटरपैड पर ग्रामीणों के हस्ताक्षर करवा कर तुगलकी फरमान जारी कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, जिलाध्यक्ष ने अपने पैड पर ऐसा कोई फरमान जारी करने से इन्कार करते हुए इसे संगठन को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

टहेरा निवासी राकेश सिंह व अतुल सिंह के बीच जलनिकासी का विवाद चल रहा है। इसे लेकर 23 अगस्त की रात दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई। शिकायत पर क्राॅस केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इस बीच रविवार को भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी के नाम का एक लेटर पैड पुलिस के हाथ लगा। पुलिस के मुताबिक पैड पर लिखा है कि अतुल सिंह के पिता छेदीलाल सिंह का सामाजिक बहिष्कार किया जाता है। इनका गांव का कोई भी व्यक्ति किसी तरह की मदद नहीं करेगा। यदि किसी ने मदद कर दी तो उसे भी समाज से भी बहिष्कृत कर दिया जाएगा। इस पत्र में गांव के दो दर्जन ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी हैं। ऐसे में एक बार फिर विवाद की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
टहेरा में दो पक्षाें के बीच चल रहे विवाद मामले में सामाजिक बहिष्कार संबंधी पत्र जारी करने की जानकारी मिली है। सभा में शामिल होकर पत्र पर हस्ताक्षर बनाने वालों की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

--आशुतोष सिंह, थानाध्यक्ष-पश्चिमशरीरा
-------------
मैंने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है। शायद किसी ने लेटरपैड चोरी कर संगठन को बदनाम करने की साजिश रची हो। जो भी हो इसका पता लगाकर ऐसा करने वाले कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी को संगठन से बाहर किया जाएगा।
- चंदू तिवारी, जिलाध्यक्ष, भाकियू (टिकैत)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed