{"_id":"6447ed616b26ef7a6c0e9864","slug":"troubled-by-blackmailing-the-student-who-committed-suicide-topped-got-78-percent-marks-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली छात्रा ने किया टॉप, मिले 78 फीसदी अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली छात्रा ने किया टॉप, मिले 78 फीसदी अंक
Tue, 25 Apr 2023 08:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2023 08:40 PM IST
सार
कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक के यौन शोषण व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली छात्रा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 78 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
विज्ञापन
रिजल्ट
- फोटो : iStock
विस्तार
कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक के यौन शोषण व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली छात्रा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 78 प्रतिशत अंक हासिल किया है। मंगलवार को आए परीक्षा परिणाम के बाद छात्रा के घरवालों के चेहरे पर खुशी के बजाय आंसुओं का सैलाब उमड़ प़ड़ा।
विज्ञापन
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली छात्रा अपने ननिहाल में रहकर कशिया स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में 10 वीं की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा पढ़ने में होशियार थी। इसे लेकर छात्रा के मामा ने उसे एक कोचिंग में दाखिला दिया। कोचिंग में पढ़ाने शिक्षक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण किया और वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी जब छात्रा के मामा को पता चली तो उसने कोचिंग जाना बंद करा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
परीक्षा होने के बाद छात्रा को उसके मां-बाप से पास छोड़ दिया गया। इस बीच छात्रा के प्रेम संबंध पूरामुफ्ती इलाके के एक रिश्तेदार से भी बने। वह भी छात्रा से बात करने लगा। इसकी भनक लगते ही शिक्षक तमतमा गया और उसने छात्रा को फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना वाली शाम 12 अप्रैल को छात्रा घर पर अकेली थी। मां-बाप खेत में गेहूं की मड़ाई करने गए थे।
चर्चा रही कि इस दौरान शिक्षक ने फिर छात्रा को फोन किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। फोन आने के बाद छात्रा ने घर के अंदर जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिछले दिनों छात्रा के पिता ने आरोपी शिक्षक व रिश्तेदार के खिलाफ एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
छात्रा के पिता ने रो-रोकर बताया कि बेटी अफसर बनना चाहती थी। मंगलवार को उसने 78 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। एक बेटा ननिहाल में रहकर चौथी में पढ़ता है,जबकि छात्रा का बड़ा भाई पुणे (महाराष्ट्र) में 11 वीं का छात्र है।