फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Triple murder case: Pasi community is preparing to attack the headquarters, encounter of the accused,

तिहरे हत्याकांड : मुख्यालय पर हल्ला बोलने की तैयारी में जुटा पासी समाज, आरोपियों का हो एनकाउंटर, चले बुलडोजर

Sun, 17 Sep 2023 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 03:15 PM IST
सार

पूर्व सांसद सुरेश पासी के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू पासी ने रविवार को गांव पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और गांव के लोगों के साथ बैठकर आंदोलन की रणनीति बनाई। पीड़ित परिवार के लोगों की आर्थिक सहायता करने के साथ ही मुआवजे को लेकर बातचीत की गई।

विज्ञापन
Triple murder case: Pasi community is preparing to attack the headquarters, encounter of the accused,
मोहिद्दीनपुर गांव में आंदोलन की रणनीति तैयार करते पासी समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी के मोहिद्दीनपुर गांव में तीन लोगों की हत्या के बाद पासी समाज के लोगों का आक्रोश ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और उनका एनकाउंटर कराने की मांग पर समाज के लोग अड़ गए हैं। उनका कहना है कि घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी आरोपी के घर पर न तो बुलडोजर चला है न ही कोई सख्ती की गई है। चेतावनी दी गई कि पुलिस प्रशासन ने सख्ती नहीं की तो वह अब मुख्यालय पर हल्ला बोलेंगे।

विज्ञापन

 

पूर्व सांसद सुरेश पासी के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू पासी ने रविवार को गांव पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और गांव के लोगों के साथ बैठकर आंदोलन की रणनीति बनाई। पीड़ित परिवार के लोगों की आर्थिक सहायता करने के साथ ही मुआवजे को लेकर बातचीत की गई। हत्यारों की गिरफ्तारी अभी तक न होने पर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि यदि अविलंब इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई तो पासी समाज के लोग मुख्यालय पर हल्ला बोलने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed