फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Triple murder: Attackers looted two laptops and mobile, not even mentioned in the case

तिहरा हत्याकांड : हमलावरों ने लूटा दो लैपटॉप व मोबाइल, मुकदमे में जिक्र तक नहीं

Sun, 17 Sep 2023 06:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 06:13 AM IST
सार

छबिलवा निवासी मृतक होरीलाल के बेटे सुभाष चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू यादव, अमर सिंह, अमित सिंह, अरविंद सिंह, अनुज सिंह, राजेंद्र सिंह,सुरेश व अजीत के खिलाफ बलवा, हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा तो दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Triple murder: Attackers looted two laptops and mobile, not even mentioned in the case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहीउद्दीनपुर गौस गांव में पिता-पुत्री व दामाद की हत्या के बाद हुए बवाल मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में खेल कर दिया। घरवालों का कहना है कि कातिल मृतक शिवसरन के दो लैपटॉप, दो एंड्राएड मोबाइल भी लूट ले गए। लेकिन, मुकदमे में इसका जिक्र तक नहीं किया गया है।

विज्ञापन

छबिलवा निवासी मृतक होरीलाल के बेटे सुभाष चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू यादव, अमर सिंह, अमित सिंह, अरविंद सिंह, अनुज सिंह, राजेंद्र सिंह,सुरेश व अजीत के खिलाफ बलवा, हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन, उसमें लूट का जिक्र नहीं किया गया। जबकि, होरीलाल के बेटे मुन्नू उर्फ दिलीप ने बताया कि उसके बहनोई शिवसरन गांव में ही सहज जनसेवा केंद्र का संचालन करते थे। उनके पास दो लैपटॉप, एक एंड्राएड मोबाइल था।

विज्ञापन


बहन बृजकली भी एंड्राएड मोबाइल का इस्तेमाल करती थी। वह लैपटॉप रोजाना शाम को दुकान बंद करने के बाद घर ले आते थे। शुक्रवार सुबह हत्या की जानकारी के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि पिता होरीलाल व बहनोई शिवसरन का शव बाहर और बहन झोपड़ी के अंदर मृत पड़ी थी। झोप़ड़ी से लैपटॉप व दोनों के मोबाइल गायब थे। पुलिस ने मुकदमे में इसका जिक्र तक नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed