फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Triple murder: Attachment notice pasted at the house of absconding accused Rajendra

तिहरा हत्याकांड: फरार आरोपी राजेंद्र के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Thu, 12 Oct 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 12 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Triple murder: Attachment notice pasted at the house of absconding accused Rajendra
तिहरा हत्याकांड: फरार आरोपी राजेंद्र के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन

- 15 सितंबर को मोहीउद्दीनपुर गौस गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। संदीपनघाट कोतवाली के मोहद्दीनपुर गौस में 15 सितंबर को भूमि विवाद में हुए तिहरे हत्याकांड के फरार आरोपी राजेंद्र सिंह के घर बुधवार को पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। इसके अलावा गांव में मुनादी करवाकर भी ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई।

पंडा चौराहे में भूमि विवाद को लेकर होरीलाल, उनकी गर्भवती बेटी बृजकली व दामाद शिवसरन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक होरीलाल के बेटे सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू यादव, अमर, अमित, अरविंद, अनुज, राजेंद्र, अजीत व पीएसी के सिपाही सुरेश सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान तीन नाम जयकरन यादव, अनूप सिंह व तीरथ निषाद का प्रकाश में आया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन एक आरोपी राजेंद्र सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा है। पिछले दिनों न्यायालय से पुलिस ने उसका गैरजमानती वारंट जारी कराया। लेकिन वह गिरफ्तार नहीं किया गया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी के खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा करने का आदेश दिया। बुधवार को थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने फोर्स के साथ गांव जाकर आरोपी के घर नोटिस चस्पा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed