{"_id":"64d7cabfdf128f72a9066daa","slug":"tricolor-journey-from-city-to-rural-areas-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-2131-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निकली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निकली तिरंगा यात्रा
Sat, 12 Aug 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत शनिवार को नगर से लेकर ग्रामीण अंचल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के साथ बच्चों ने भी हिस्सा लिया।
जिला मुख्यालय में पंचायतीराज विभाग की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीएम सुजीत कुमार ने कलक्ट्रेट में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली मंझनपुर चौराहा, ओसा चौराहा, समदा, भरवारी बाजार और मूरतगंज बाजार समेत अन्य प्रमुख इलाकों व रास्तों से होकर गुजरी। वहीं एक कार्यक्रम नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर 12 शहीद सोहनलाल नगर में भी हुआ। इसमें सीओ अभिषेक सिंह और निरीक्षक मंझनपुर संतोष शर्मा ने शहीद सोहनलाल यादव की पत्नी गमला देवी और बेटे बीपी यादव को सम्मानित किया। सिराथू ब्लॉक के सौरई खुर्द गांव में सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने शिलाफलकम का लोकार्पण किया।
शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता
करारी। सदर ब्लॉक के घमसिरा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान लालती देवी ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा भी निकाली। इस मौके पर मनीष सरोज, अरविंद यादव, भवानी, रामबाबू, राजेश, काशी प्रसाद, छोटेलाल, मोहित यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकाल कर दिया देशभक्ति का संदेश
सरायअकिल। स्थानीय कस्बे के आदर्श इंटर काॅलेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इससे देशभक्ति का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार की अगुवाई में सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं तिरंगा लहराते हुए गलियों से गुजरीं। काॅलेज से शुरू हुई यात्रा भगौतीगंज, सब्जी मंडी, चंद्रशेखर आजाद पार्क होते हुए पुनः कॉलेज में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर मुनीश कुमार पांडेय, शिवचरन गिरि, प्रसन्न मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
कॉलेज के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली
पश्चिमशरीरा। नगर पंचायत ने महर्षि पब्लिक इंटर कॉलेज के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली। कॉलेज में ही समाजसेवी संजय सरोज ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा थाना तिराहा, पश्चिम शरीरा चौराहा समेत अन्य प्रमुख रास्तों से होकर गुजरी। कॉलेज के प्रबंधक राज कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य एसएन पांडेय, डायरेक्टर अंशु सिंह, भास्कर सिंह, अजय कुमार, गोविंद सरोज, शत्रुघ्न गौतम, प्रदीप सरोज, राजाराम आदि मौजूद रहे। संवाद