फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tribute paid on Partition Horrors Remembrance Day

Kaushambi News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

Fri, 15 Aug 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 15 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid on Partition Horrors Remembrance Day
मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट एवं विकास भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने विभाजन त्रासदी के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उपायुक्त स्व–रोजगार सुखराज बंधु ने कहा कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नहीं था। आजादी के समय लाखों लोगों ने बलिदान दिया। देश को दो हिस्सों में बंटने का दर्द समाज को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और मानसिक रूप से झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें भेदभाव और वैमनस्य समाप्त कर एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तीकरण की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, उपायुक्त मनरेगा मनोज वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित हुआ। कलक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाजन त्रासदी में प्राणोत्सर्ग करने वालों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, शालिनी प्रभाकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाजन स्मृति दिवस पर लगाई गई अभिलेख प्रदर्शनी

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कलक्ट्रेट स्थित बीथिका में विभाजन की त्रासदी से जुड़े अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विभाजन काल के दस्तावेज, चित्र और जानकारियां प्रदर्शित की गईं। नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंझनपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लोगों ने इस पहल को एतिहासिक घटनाओं की जानकारी के लिए महत्वपूर्ण बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed