फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Transformers are unable to bear the load in the sultry heat

उमस भरी गर्मी में लोड झेल नहीं पा रहे ट्रांसफार्मर

Sat, 24 Jul 2021 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Transformers are unable to bear the load in the sultry heat
Transformers are unable to bear the load in the sultry heat - फोटो : KAUSHAMBI
उमस भरी गर्मी के कारण बढ़ी बिजली खपत बढ़ गई है। इस कारण ट्रांसफार्मर लोड झेल नहीं पा रहे है। ओवरलोड होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। वर्कशॉप की क्षमता से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंकने से तमाम गांवों में अंधेरा है।
विज्ञापन

लोगों को भीषण गर्मी में बिना बिजली के ही गुजारा करना पड़ रहा है।
विद्युत विभाग की वर्कशॉप में रोजाना 10 ट्रांसफार्मर रिपेयर करने की क्षमता है। तमाम कोशिशों के बाद भी वर्कशॉप कर्मी रोजाना छह से सात ट्रांसफार्मर ही मरम्मत कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि जिले में रोजाना का औसत 15 से 20 ट्रांसफार्मर के फुंकने का है। ट्रांसफार्मर फुंकने की स्थिति पर नजर डालें तो वर्कशॉप के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जुलाई में ही अब तक चार सौ ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके सापेक्ष अब तक महज 280 ट्रांसफार्मर ही मरम्मत किए जा सके हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने के पीछे बिजली की बढ़ी खपत को कारण माना जा रहा है। गर्मी ज्यादा पड़ने व बरसात नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है।
बरसात नहीं होने से निजी सबमर्सिबल भी सिंचाई के लिए चलाए जाते हैं। इसके अलावा तमाम ट्रांसफार्मरों में अर्थिंग नहीं बनाई गई। इसकी वजह से भी ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।
ऑनलाइन शिकायत कर भटकते रहते हैं लोग
प्रदेश सरकार का दावा है कि 72 घंटे के अंदर हर हाल में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया जाएं। इसके लिए उपभोक्ता को ऑनलाइन शिकायत करनी होती है। जिले में हालात काफी विपरीत है। यहां ऑनलाइन शिकायत के कई-कई दिन बीतने के बाद भी वर्कशॉप से ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाते। उपभोक्ता बिजली विभाग के अफसरों से लेकर वर्कशॉप तक के चक्कर काटने को मजबूर होते हैं।
आए दिन होता रहता है फाल्ट
मंझनपुर। फाल्ट व ढीले तार के कारण भी ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ा है। इसके कारण भी ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले बढ़े हैं। कई स्थानों पर तार के पास ही पेड़ की डाल है। बरसात के पहले इनकी छंटाई नहीं कराई गई। फाल्ट सही करने में ही बिजली कर्मी परेशान रहते हैं।

जिले में अब तक चार सौ के करीब ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। वर्कशॉप में रोजाना 10 ट्रांसफार्मर मरम्मत करने की क्षमता है। इसके बावजूद यहां रोजाना 15-20 ट्रांसफार्मर फुंक कर रिपेयरिंग के लिए आते हैं। इस वजह से ट्रांसफार्मर को 72 घंटे के अंदर देने में दिक्कत आ रही है।
अमित कुमार, अवर अभियंता, वर्कशॉप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed