{"_id":"587bcbd74f1c1b3703efe7e1","slug":"transfarmer-problems-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस केवीए के ट्रांसफार्मर पर 21 कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस केवीए के ट्रांसफार्मर पर 21 कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 16 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर विद्युत उपकेंद्र के बैरागीपुर चौराहे पर लगे दस केवीए के ट्रांसफार्मर से 21 घरों की बत्ती जल रही है। ओवर लोड के चलते ट्रांसफार्मर आठ दिसंबर से नौ जनवरी के बीच चार बार फुंक चुका है। उपभोक्ताओं द्वारा ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्धि की मांग की गई तो सुविधा शुल्क की मांग की गई।
बैरागीपुर चौराहे को विद्युत आपूर्ति दिए जाने के लिए अलग-अलग क्षमता के तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें से एक ट्रांसफार्मर 10 केवीए का है। इस ट्रांसफार्मर से चौराहे के 21 घरों को विभागीय जिम्मेदार ने कनेक्शन बांट रखा है। नियम पर जाएं तो दस केवीए के ट्रांसफार्मर आठ से अधिक कनेक्शन का लोड नहीं दिया जाना चाहिए। दिसंबर माह की नौ तारीख को दस केवीए का ट्रांसफार्मर पहली बार फुंका। उपभोक्ताओं ने चंदा जुटाकर वर्कशॉप से ट्रांसफार्मर बदलवाया।
लगने के तीन से चार दिन के भीतर ट्रांसफार्मर फुंकता रहा। नौ जनवरी को चौथी बार ट्रांसफार्मर फुंका तो उपभोक्ता नाराज हो गए। चौराहे के धर्मेश सोनी, गुड्डू सोनी, योगेश, रामलखन केसरवानी आदि ने जेई जगरूप मौर्य से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। जेई ने तो आश्वासन दिया पर पावर हाउस में तैनात प्राइवेट लाइनमैन क्षमता वृद्धि कराने के लिए रुपये की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी है। सप्ताह भर से अंधेरे में रह रहे उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग एक्सईएन से की है।