फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Traders met Chief Minister Yogi for underpass in industrial area and Bharwari

Kaushambi News: औद्योगिक क्षेत्र व भरवारी में अंडरपास के लिए मुख्यमंत्री योगी से मिले व्यापारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Traders met Chief Minister Yogi for underpass in industrial area and Bharwari
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मुखिया बनवारी लाल कंछल व वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि की अगुवाई में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिला। इस दौरान जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने व भरवारी में अंडर पास का निर्माण कराने समेत तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के हवाले से बताया कि कौशाम्बी जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। उद्योग बंधु की बैठक में प्रयास करने पर गौसपुर टिकरी व भेलखा गांव में 142.89 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई। लेकिन, सालों बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई। इस पर अविलंब कार्रवाई कराकर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कराई जाए।
विज्ञापन

भरवारी में रेलवे फाटक पर प्रस्तावित आरओबी से तमाम व्यापारियों की दुकान खत्म हो जाएगी। कारोबारी बेरोजगार हो जाएंगे। कस्बे में दो किमी पूर्व रोही बाईपास पर फ्लाई ओवर बना हुआ है। इसलिए यहां अंडर पास बनवाया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ महामंत्री नवीन कक्कड़ सहारनपुर, वरिष्ठ महामंत्री सचिन कंछल, बसंत सिंह बग्गा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed