{"_id":"6657a3c7708b02ffe7060ee4","slug":"tourist-bus-collides-with-truck-on-highway-two-injured-including-driver-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112219-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हाईवे पर ट्रक से भिड़ी टूरिस्ट बस, ड्राइवर समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हाईवे पर ट्रक से भिड़ी टूरिस्ट बस, ड्राइवर समेत दो घायल
Thu, 30 May 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 30 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
अजुहा कस्बे में हाइवे पर हादसे के बाद खड़ी बस। संवाद
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में मंगलवार रात नेशनल हाईवे पर ब्रेकर के कारण तेज रफ्तार टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय निजी क्लीनिक में दोनों का प्राथमिक उपचार कराया।
मंगलवार को प्रयागराज से 40 पर्यटकों को लेकर एक टूरिस्ट बस मथुरा जा रही थी। बस अयूब पठान चला रहा था। आधी रात के बाद करीब एक बजे जैसे ही बस सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में भोला चौराहा के पास पहुंची आगे जा रहे ट्रक चालक ने ब्रेकर पर रफ्तार धीमी कर दी। अचानक आगे जा रहे ट्रक की रफ्तार धीमी करने से पीछे आ रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर भिड़ गई। अचानक हुई दुर्घटना से बस पर सो रहे पर्यटकों की नींद खुल गई। अफरातफरी के बीच चालक ट्रक समेत भाग गया। हादसे में ट्रक चालक के साथ ही एक अन्य पर्यटक विशाल सुधार भी घायल हो गए। चीखपुकार सुन जुटे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची अजुहा चौकी पुलिस ने घायलों का स्थानीय निजी क्लीनिक में इलाज कराने के साथ ही बस को हाईवे से हटवाकर बस्ती के बाहर कराया। भोर में सभी पर्यटक दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।