{"_id":"6480d17ab0ad6332e6088164","slug":"tortured-for-love-marriage-after-abortion-kaushambi-news-c-3-1-149577-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गर्भपात कराने के बाद प्रेम विवाह कर दी यातनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गर्भपात कराने के बाद प्रेम विवाह कर दी यातनाएं
Thu, 08 Jun 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
गर्भपात कराने के बाद प्रेम विवाह कर दी यातनाएं
-अदालत के आदेश पर पुलिस ने सात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराया। इसके बाद प्रेम विवाह कर यातनाएं दी। कोर्ट के आदेश व पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार को पश्चिमशरीरा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
स्थानीय कोतवाली के लकौड़ा गांव की सुनीता देवी ने बताया कि नौ साल पहले गांव के ही गैर बिरादरी के संतराम से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद शादी का झांसा देकर युवक मनमानी करता रहा। इस दौरान प्रेमी युवक ने दो बार उसका गर्भपात करवाया। जिद करने पर साल भर पहले कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद प्रयागराज ले जाकर किराए के कमरे में रहने लगा। कुछ दिन बाद से ही पति जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे यातनाएं देने लगा। परिजनों व बहनोई को बुलाकर तीन महीने पहले बेरहमी से पिटाई की और बेसुध होने पर सभी छोड़कर भाग निकले। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस से इंसाफ नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी संतराम, सूबे लाल समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।