{"_id":"663a9f1420274b1000069c05","slug":"top-three-principals-will-improve-the-level-of-education-in-government-schools-kaushambi-news-c-3-ald1006-370864-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: राजकीय विद्यालयों के शिक्षा का स्तर सुधारेंगे टॉप थ्री प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: राजकीय विद्यालयों के शिक्षा का स्तर सुधारेंगे टॉप थ्री प्रधानाचार्य
Wed, 08 May 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 08 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
राजकीय विद्यालयों के शिक्षा का स्तर सुधारेंगे टॉप थ्री प्रधानाचार्य
- नामित नोडल अफसर मंडलीय उप शिक्षा निदेशक ने मांगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। इस सत्र में राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम बेहतर करने की तैयारी की गई है। इसके तहत जिले के टॉप थ्री स्कूलों की मदद से सभी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारा जाएगा। निदेशालय ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है। मंडलीय उप शिक्षा निदेशक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इन्हें चयनित तीन विद्यालयों की विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी 20 मई तक भेजनी है।
पिछले सत्र के बोर्ड परीक्षा परिणाम में राजकीय विद्यालयों की स्थिति संतोषजनक नहीं रही। जिले के टॉप टेन में 10 मेधावियों में राजकीय विद्यालयों का एक भी विद्यार्थी नहीं था। जिले में ऐसे राजकीय विद्यालय भी मिले, जिनका परीक्षा परिणाम 50 फीसदी से भी कम रहा। इस हालत को देखते हुए निदेशालय ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर जिले के टॉप थ्री राजकीय विद्यालयों की जानकारी मांगी है। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य संवाद के माध्यम से परीक्षा परिणाम में पिछड़े विद्यालयों की शिक्षा का स्तर सुधारने में मदद करेंगे। पिछड़े विद्यालयों के प्रधानाचार्य टॉप थ्री विद्यालयों में भ्रमण करेंगे और वहां के क्रियाकलापों को अपने कैलेंडर में शामिल करेंगे।
-- -- -- -- --
वर्जन
माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षा का स्तर सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के टॉप थ्री विद्यालयों की जानकारी एकत्र की जा रही है, जिनमें एक राजकीय, एक सहायता प्राप्त और एक वित्तविहीन विद्यालय है। डॉ. सच्चिदानंद यादव, डीआईओएस