फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Toilets will be built at a cost of Rs 52.86 lakh, providing facilities to girl students in Kasturba schools.

Kaushambi News: 52.86 लाख से बनेंगे टॉयलेट, कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं को मिलेगी सुविधा

Fri, 08 May 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 08 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Toilets will be built at a cost of Rs 52.86 lakh, providing facilities to girl students in Kasturba schools.
मंझनपुर ​स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय। स्रोत: इंटरनेट
जिले के मंझनपुर, सिराथू और कड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं की सुविधा के लिए नए टॉयलेट ब्लॉक बनाए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय के लिए 17.62 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस तरह तीनों विद्यालयों के लिए कुल 52.86 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शौचालय सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


विद्यालयों में छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ने के कारण अतिरिक्त टॉयलेट की जरूरत लंबे समय से महसूस हो रही थी। कई जगह पुरानी व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने से छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य स्वीकृत डिजाइन और मानकों के अनुसार कराया जाएगा। गुणवत्ता की जांच समय-समय पर की जाएगी, ताकि छात्राओं को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बेहतर शौचालय व्यवस्था से छात्राओं की पढ़ाई पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलने से छात्राएं अधिक सहज महसूस करेंगी और उनकी उपस्थिति भी बेहतर होगी।

छात्राओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यह कार्य कराया जा रहा है। मंझनपुर, सिराथू और कड़ा स्थित विद्यालयों में जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। -कमलेंद्र कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed