फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Today heavy vehicles will be stopped at the district border itself

Kaushambi News: आज जिले की सीमा पर ही रोक दिए जाएंगे भारी वाहन

Mon, 20 May 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 20 May 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Today heavy vehicles will be stopped at the district border itself
चुनाव में डायवर्जन लेकर टेंवा बाजार में लगा जाम।  संवाद
मतदान को लेकर आज जिले की सीमा पर ही भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। यह पाबंदी ओसा स्थित नवीन मंडी में ईवीएम मशीन के जमा होने तक रहेगा। छोटे वाहनों को आने की अनुमति रहेगी, लेकिन उन्हें भी चेकपोस्ट पर चेकिंग के बाद ही गंतव्य तक जाने की अनुमति मिलेगी। शनिवार सुबह से शाम चार बजे तक भारी वाहन ओसा की तरफ नहीं आ सके। इस कारण छोटे वाहनों को भी दूसरे मार्गों से गुजारा गया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर पुलिस सुरक्षा-व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं रखना चाहती। इस वजह से वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। शनिवार को नवीनमंडी ओसा से पोलिंग पार्टियों को रवाना हुईं।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से लेकर शाम चार बजे तक प्रयागराज की तरफ से आने वाले भारी वाहन कोखराज कोतवाली के परसरा, चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन टेवां व रायबरेली की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को कमासिन के पास रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छोटे वाहन ही रूट डायवर्ट कर गंतव्य तक गुजारे गए। शाम चार बजे के बाद बैरीकेडिंग हटाई गई।
प्रभारी यातायात कमलेश पांडेय का कहना है कि 20 मई यानि आज मतदान होना है। सोमवार भोर चार बजे से मध्यरात्रि तक इसी तरह रूट डायवर्जन रहेगा। जो छोटे वाहन जिले में प्रवेश करेंगे उनकी चेकपोस्ट पर सधन तलाशी ली जाएगी।
-----
गर्मी की वजह से परेशान हुए ट्रक चालक
टेवां। सदर कोतवाली के टेवां बाजार में रविवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक भारी वाहनों को रोका गया था। टेवां बाजार के समीप रोके गए वाहनों के कारण ओसा-महेवाघाट मार्ग में करीब दो किलोमीटर एक लेन पर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई।
कहने को तो वाहन एक बाग के समीप खड़े कराए गए थे, लेकिन वहां पर पेड़ की छाया नहीं थी। रायबरेली के सलोन निवासी ट्रक चालक मुकेश कुमार का कहना है कि शाम को बैरीकेडिंग हटते ही वह हर हाल में अपने जिले में पहुंच जाएगा।

वाहन पर माल लोड है, गर्मी भी ज्यादा है। इसकी वजह से टायर खराब होने का भी खतरा है। वहीं कबरई से गिट्टी लादकर प्रतापगढ़ जा रहे डंपर चालक नसीम का कहना था कि वह काफी रफ्तार में आया था कि किसी तरह कौशाम्बी जिले की सीमा को पार कर जाएं, लेकिन कुछ समय पहले ही नो-इंट्री लगने के कारण जाम में फंसना पड़ा।
यहीं हाल परसरा व कमासिन के समीप रोके गए भारी वाहनों के चालकों का भी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed