{"_id":"574899444f1c1b6f486909fd","slug":"today-come-cm-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, आज आएंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, आज आएंगे मुख्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 28 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को कौशाम्बी आएंगे। उनके आगमन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनसभा के लिए ओसा मंडी में बना पंडाल भी शुक्रवार को दूल्हन की तरह सजा नजर आया। मुख्यालय मंझनपुर से दो किलोमीटर की दूरी तक सड़कें पोस्टर, बैनर और झंडों से पटी नजर आईं। दूसरी ओर डीएम अखंड प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को साथ लेकर सभी तैयारियों की अंतिम समीक्षा करते हुए मातहतों को जिम्मेदारी समझाते हुए मुस्तैद किया। उधर विधायक वाचस्पति ने बताया कि सीएम सिराथू के ककोढ़ा स्थित एमबीआर लॉ कालेज का उद्घाटन करेंगे।
सूबे के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सप्ताह भर से तैयारियां जोरों पर रहीं। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने तैयारी में चार चांद लगाने के लिए बैनर, पोस्टर और झंडों की जगह-जगह भरमार कर दी। मुख्यालय मंझनपुर के इर्द-गिर्द दो किलोमीटर तक सड़कें तक समाजवादी नजर आईं। दूसरी ओर कार्यक्रम में कोई कोर कसर न रह जाए इसे लेकर अफसरों ने दिन भर जनसभा स्थल, परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारियों का लगातार जायजा लिया।
इसके अलावा जनसभा और शिलान्याय के दौरान किस मजिस्ट्रेट को कहां पर मुस्तैद रहना है इसका रिहर्सल करते हुए उन्हें निष्ठा पूर्ण कर्तव्य का पाठ डीएम अखंड प्रताप सिंह ने पढ़ाया। जिले के अलावा गैर जनपदों से आए मजिस्ट्रेटों और पुलिस कर्मियों को विस्तार से तैनाती और जिम्मेदारी की जानकारी देते हुए मुस्तैद किया गया। कुल मिलाकर डीएम, एसपी, सीडीओ शुक्रवार को दिन भर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हलाकान रहे। अफसरों की भागदौड़ और गाड़ियों के हूटर की आवाज से मुख्यालय गूंजता रहा।