फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   To understand the teachings of Islam, understand Karbala.

Kaushambi News: इस्लाम की तालीम को समझने के लिए कर्बला को समझें

Sun, 10 Sep 2023 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 10 Sep 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
To understand the teachings of Islam, understand Karbala.
मनौरी गांव में मजलिस को खेताब करते मौलाना
इस्लाम की तालीम को समझने के लिए कर्बला को समझें
विज्ञापन

--मनौरी गांव में चेहल्लुम पर पंचायती इमामबाड़ा कला में हुई मजलिस
फोटो नं-20
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। मनौरी गांव में पैगम्बरे इस्लाम के नवासे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व उनके 71 जानशीनों की चेहल्लुम पर पंचायती इमामबाड़ा कला में मजलिस हुई। मजलिस के बाद जुलूस में मासूम बच्चे हजरत अब्बास का अलम लेकर निकले। जुलूस में ताजिया, जुलजनाह, अलम व ताबूत पर अकीदतमंदों ने चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगी।

मजलिस की शुरूआत शोजख्वानी से हुई। आफताब हैदर, शब्बर अली और गौहर अली ने शोज पढ़ी। उसके बाद मौलाना सैयद जफर अब्बास गोरखपुरी ने मजलिस को खेताब करते हुए उन्होंने पढ़ा कि इस्लाम की तालीम को समझने के लिए कर्बला को समझना जरूरी है। कहा तीन रोज के भूखे-प्यासे इमाम हुसैन (अ.) को जालिमों ने करबला की तपती रेत पर शहीद कर दिया। इतना सुनते ही अजादार जारोकतार रोने लगे। जुलूस को अंजुमन मोहम्मदिया ने बरामद किया। अकीदतमंदों ने नौहाख्वानी, सीनाजनी व जंजीर का मातम किया। अंजुमन सदका ए जहरा करारी, अंजुमन अब्बासियस दांदूपुर, अंजुमन अब्बासिया नजरगंज बड़ागांव, अंजुमन अब्बासिया बांदा, अंजुमन अनीसिया सल्लाहपुर, अंजुमन दस्ता ए जैनुल ऐबा रायबरेली और अंजुमन ए असगरिया कदीम मंझनपुर ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। जुलूस में पांच जुलजनाह बरामद किया गया। जुलूस अपने कदीमी रास्ते से होता हुआ पंचायती करबला में समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed