फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tiranga Yatra led by SDM

Kaushambi News: एसडीएम की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

Fri, 15 Aug 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 15 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra led by SDM
स्वतंत्रता दिवस और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की स्मृति में बृहस्पतिवार को तहसील परिसर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंझनपुर एसडीएम एसपी वर्मा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में अधिवक्ताओं और कस्बे के नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। यात्रा तहसील परिसर से शुरू होकर मुख्य चौराहे होते हुए वापस तहसील परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए गए। तहसीलदार सिद्धांत कुमार, बच्चा केसरवानी, अधिवक्ता सुरेंद्र मिश्र, संजय मिश्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




मौर्य सेवा समिति स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली



अजुहा। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कड़ा ब्लॉक के भरेठाबाग गांव स्थित मौर्य सेवा समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण पूरे जोश के साथ शामिल होकर गांव का भ्रमण करते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंजाते रहे। प्रधानाचार्य राकेश कुमार मौर्य ने तिरंगे के रंगों और अशोक चक्र के महत्व को बताते हुए कहा कि रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। इस मौके पर गुलाब, हनुमत, राहुल और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




कड़ा में शहादत को किया नमन



कड़ा। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण केशरवानी और अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों देशभक्त कालेश्वर गंगा घाट से तिरंगा लहराते हुए कारगिल शहीद गुलाबचंद सविता स्मारक स्थल पहुंचे। वहां शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया गया। अरुण केशरवानी ने लोगों से भारतीय सेना और उनके परिवारों का सम्मान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed