फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thugs are occupying the railway tracks and collecting rent, causing traffic congestion and inconvenience to people

Kaushambi News: पटरी पर कब्जा कर किराया वसूल रहे दबंग, जाम से लोग परेशान

Wed, 21 Jan 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 21 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Thugs are occupying the railway tracks and collecting rent, causing traffic congestion and inconvenience to people
हाईवे के सैनी चौराहे पर सड़क पर खड़े ई रिक्शा व टैक्सी जैसे लग रहा है जाम संवाद
हाईवे के सैनी चौराहे पर सर्विस लेन सहित देवीगंज व सिराथू मार्ग की पटरी पर स्थानीय दबंग कब्जा कर दुकानदारों से किराया वसूल रहे हैं। इसकी वजह से जाम लगता है और स्थानीय लोगों व राहगीरों को परेशान होना पड़ता है। क्षेत्राधिकारी कार्यालय व कोतवाली नजदीक होने के बाद भी वसूली करने वाले बेखौफ हैं। डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। सड़क पर टैक्सी, ई-रिक्शा खड़े होने से प्रतिदिन यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़क चौड़ीकरण के साथ सैनी, अटसराय, त्रिलोकपुर, कमासिन सहित 11 चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने के साथ छोटे वाहनों के आवागमन के लिए सर्विस लेन का निर्माण कराया है। सैनी चौराहे से होकर बुंदेलखंड से लखनऊ के लिए प्रतिदिन एक हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

वहीं, सर्विस लेन, पुल के नीचे, देवीगंज और सिराथू सड़क की पटरी पर दबंग कब्जा कर दुकानदारों से किराया वसूल रहे हैं। वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सड़क किनारे अतिक्रमण होने के अलावा सड़क पर टैक्सी व ई-रिक्शा खड़े होने के चलते रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। सुबह-शाम स्कूली वाहनों के साथ एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर सप्ताह भर पहले जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर प्रशासन को सर्विस लेन सहित देवीगंज व सिराथू मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया था लेकिन इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके चलते आए दिन लोगों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है।
मलाक निंदूरा निवासी केशव नारायण ओझा, दारानगर के बब्बू मिश्रा, थुलगुला निवासी प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि सड़क की पटरी पर दुकानदारों का कब्जा होने के साथ सवारी के इंतजार में ई-रिक्शा, टैक्सी बेतरतीब ढंग से खड़ी कर दी जाती हैं। इससे जाम लगता है। अभियान चला कर सैनी चौराहे से अतिक्रमण हटाने की जरूरत है।

सैनी चौराहे पर सर्विस लेन से अवैध कब्जा हटाने के लिए जिलाधिकारी की तरफ से मौके का निरीक्षण कर निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और राजस्व निरीक्षक को दुकानदारों को नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है। समय पूरा होने के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा।

योगेश कुमार गौड़, एसडीएम सिराथू

अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानों को चिह्नित कर नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हाईवे के अटसराय, त्रिलोकपुर, कमासिन चौराहे पर सर्विस लेन से कब्जा हटाने के लिए कार्रवाई के बाद सैनी में अतिक्रमण हटाया जाएगा।
अतुल कुमार यादव, प्रबंधक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, कानपुर

हाईवे के सैनी चौराहे पर सड़क पर खड़े ई रिक्शा व टैक्सी जैसे लग रहा है जाम  संवाद

हाईवे के सैनी चौराहे पर सड़क पर खड़े ई रिक्शा व टैक्सी जैसे लग रहा है जाम संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed