फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three-year-old child killed after being hit by a school van; family devastated.

कौशाम्बी : स्कूली वैन की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 14 Oct 2026 01:43 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Oct 2026 01:43 PM IST
सार

महेवाघाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज मवई गांव में बुधवार सुबह स्कूली वैन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बहन को स्कूल जाते देख बच्चा भी उसके पीछे निकल पड़ा था।

विज्ञापन
Three-year-old child killed after being hit by a school van; family devastated.
अभी निषाद। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

महेवाघाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज मवई गांव में बुधवार सुबह स्कूली वैन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बहन को स्कूल जाते देख बच्चा भी उसके पीछे निकल पड़ा था। इसी दौरान बच्चों को लेने जा रही वैन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। पुलिस के समझाने और तहरीर मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया।

विज्ञापन


गांव निवासी बाल चंद्र निषाद का तीन वर्षीय बेटा अभी निषाद बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे घर से अपनी बहन के पीछे निकल पड़ा। इसी दौरान वह स्कूली वैन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वैन और चालक को रोक लिया। चालक की पहचान टिकरा निवासी हरिशंकर पुत्र भुल्ली के रूप में हुई। ग्रामीणों ने चालक के साथ मारपीट करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

Three-year-old child killed after being hit by a school van; family devastated.
घटना के बाद परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, परिजनों को समझाया

हादसे की सूचना पर सीओ मंझनपुर अरुण कुमार शुक्ला, मंझनपुर कोतवाली प्रभारी विनीत सिंह, महेवाघाट थाना प्रभारी कुमार शंकरम और पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी बैकुंठ नाथ पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने और स्थिति संभालने का प्रयास किया। शुरुआत में परिजन तहरीर देने से इनकार करते हुए 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े थे। पुलिस अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed