फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three members of an interstate gang arrested for fraud of Rs 62 lakh in the name of investment in the stock market

Kaushambi News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 62 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 17 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three members of an interstate gang arrested for fraud of Rs 62 lakh in the name of investment in the stock market
शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से 62 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कौशाम्बी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना की साइबर सेल टीम ने मध्य प्रदेश के भोपाल से रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस गिरोह के खिलाफ देशभर में 2.56 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रणदीप मडावी और धीरज मालवीय निवासी हरि नगर नीलगिरि टावर, रातीबड़ भोपाल और शुभम पटेल उर्फ निवासी इंद्रपुरी, थाना पिपलानी भोपाल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से आईफोन, मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर सेट, फिंगरप्रिंट डिवाइस, 16 डेबिट कार्ड, 11 आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक, पासपोर्ट और वीजा की प्रतियां बरामद की हैं। उन्होेंने बताया कि 20 लाख रुपये की धनराशि को भी फ्रीज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को शेयर बाजार में मोटा लाभ दिलाने का लालच देकर निवेश के लिए प्रेरित करते थे। इसके बाद आधार कार्ड में फर्जी पता दर्ज कराकर नकली नाम-पते पर बैंक खाते खुलवाए जाते थे। निवेश के नाम पर मिली धनराशि को एटीएम, पासबुक और चेकबुक के माध्यम से निकालकर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचाया जाता था। इसी तरीके से कौशाम्बी के एक व्यक्ति से 62 लाख रुपये की ठगी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) पोर्टल पर भी इस गैंग के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, कर्नाटक, पिंपरी, रोहतक और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में कुल 2.56 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

एसपी ने बताया कि टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की है। गिरोह की ओर से देशभर में करोड़ों की ठगी की गई है। इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है । जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed