फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Threat to give life if there is no wish of marriage

मनपसंद शादी नहीं होने पर जान देने की दी धमकी

Sat, 01 Jun 2019 01:04 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Threat to give life if there is no wish of marriage
threat
मंझनपुर। कोखराज इलाके की एक युवती शुक्रवार को एसपी ऑफिस में फफककर रो पड़ी। उसने कहा कि उसे सिर्फ और सिर्फ प्रेमी का साथ चाहिए। कप्तान को शिकायती पत्र देकर परिजनों पर दूसरे लड़के से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


लड़की का कहना था कि पड़ोस के एक युवक से वह मोहब्बत करती है। दोनों साथ-साथ रहना चाहते हैं। पीड़िता के मुताबिक परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मिलने-जुलने पर पहरा लगाना शुरू कर दिया। वह प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही। इससे परेशान होकर परिवार वालों ने दूसरे लड़के से शादी कराने का निर्णय ले लिया। अब परिजन लड़की पर दूसरे लड़के से शादी करने का दबाव बना रहे हैं। नहीं मानने पर उसे मार डालने की धमकी देते हैं। इससे नाराज युवती शुक्रवार सुबह एसपी कार्यालय पहुंच गई। फरियादियों की भीड़ में चीख-चीखकर कह रही थी कि प्रेमी से शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगी। इस पर एसपी ने कोखराज इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed