फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thousands worth of liquor and cash stolen by breaking into wall

Kaushambi News: दीवार में सेंध काटकर नकदी समेत हजारों की शराब चोरी

Thu, 29 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 29 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Thousands worth of liquor and cash stolen by breaking into wall
शराब की दुकान के पीछे की दीवार में कटी सेंध। संवाद
पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में मंगलवार रात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर नकदी समेत हजारों रुपये की शराब उठा ले गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सरायअकिल कोतवाली के कोटिया अमिरसा गांव निवासी श्यामलाल पाल को कसेंदा गांव स्थित कंपोजिट शराब की दुकान का लाइसेंस मिला है। श्यामलाल के मुताबिक उनका सेल्समैन मंगलवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर रोज की तरह घर चला आया था। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो पीछे की दीवार की ईंटें निकली हुईं थी।
विज्ञापन

अंदर घुसने पर गल्ले में रखा 35 हजार रुपये नकद के साथ शराब की बोतलें भी नहीं थी। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज में दो युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed