{"_id":"601ffced87700e539703d296","slug":"thousands-robbed-in-railway-house-in-bharwari-in-broad-daylight-wife-beaten-for-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवारी में रेलवेकर्मी के घर दिन दहाड़े हजारों की लूट, विरोध करने पर पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवारी में रेलवेकर्मी के घर दिन दहाड़े हजारों की लूट, विरोध करने पर पत्नी को पीटा
Sun, 07 Feb 2021 08:15 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 Feb 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार में रहने वाले रेलवेकर्मी के घर में रविवार सुबह बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर कर्मचारी की पत्नी को पीटा। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर एसपी, सीओ सिराथू कोखराज कोतवाली पुलिस व फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।
फतेहपुर जिले के गाजीपुर कोतवाली अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी ओम प्रकाश भरवारी रेलवे स्टेशन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह परिवार के साथ कस्बे के पुरानी बाजार में किराए का कमरा लेकर रहता है। ओम प्रकाश के मुताबिक रविवार सुबह वह ड्यूटी पर गया था। साढ़े दस बजे के करीब पत्नी लक्ष्मी ने फोन करके बताया कि घर में बदमाश घुस आए हैं।
उन्होंने उसे पीटने के बाद लूटपाट की। घटना की जानकारी पर ओम प्रकाश मौके पर पहुंचा। पड़ोसियों को खबर दी। दिनदहाड़े कस्बे में लूट से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर एसपी अभिनंदन, सीओ सिराथू रामवीर सिंह, इंस्पेक्टर कोखराज प्रदीप कुमार राय, फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जांच पड़ताल की गई। ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अपने गांव से वापस आया था। गांव में उसने एक लाख रुपये खाते से निकाले थे। 15 हजार खर्च हो गए और 85 हजार अलमारी में थे। बदमाश इसी पैसे को लूट ले गए। पुलिस को शक है कि वारदात ओम प्रकाश के किसी जानने वाले ने की रेलवेकर्मी के यहां लूट की जांच की जा रही है।
घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। तमाम बातें प्रकाश में आ रही हैं। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। - रामवीर सिंह, सीओ सिराथू