फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   thousands of devotees take a dip in the ganges on guru purnima

गुरू पूर्णिमा पर हजारों भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 25 Jul 2021 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
thousands of devotees take a dip in the ganges on guru purnima
thousands of devotees take a dip in the ganges on guru purnima - फोटो : KAUSHAMBI
जिले भर में शनिवार को गुरु पूर्णिमा श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने कड़ा धाम में गंगा स्नान किया। साथ ही मां शीतला का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

कड़ा में सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु बाइक, टेंपो, बस आदि से कड़ा स्थित कुबरीघाट, कालेश्वरघाट, हनुमानघाट पर पहुंचे और पुण्य की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाए। इसके बाद मां शीतला के दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन

मां के दरबार में माथा टेकने के दौरान भक्त कोविड गाइड लाइन को भी भूल बैठे। इसी तरह संदीपन पल्हाना, शहजादपुर, फतेहपुर, बदनपुर समेत अन्य गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, आषाढ़ी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। साथ ही पूर्णिमा पर भी लोगों ने कार्यक्रम आयोजित कर गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मंदिरों में भी सजावट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ा में भक्तों की भीड़ बढ़ने से लगा रहा जाम
कड़ा के शीतलाधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रास्ते में जगह-जगह दो व चार पहिया वाहन खड़े कर देने से जाम लगा रहा। शारीरिक दूरी का पालन करना दूर की बात किसी श्रद्धालु ने मास्क तक नहीं लगाया था। श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मी भी असहाय नजर आए।
सोशल मीडिया पर खूब नजर आया गुरुओं के प्रति सम्मान
जिले भर में शनिवार को आषाढ़ की पूर्णिमा के अवसर पर गुरुपूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। गुरुओं के प्रति लोगों का सम्मान साफ नजर आया। स्कूल बंद होने के चलते लोगों ने गुरुओं का सम्मान करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों के अलावा भी शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने गुरु के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया।
केसरिया मंदिर में हुआ पौध रोपण
गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को केसरिया गांव के बांके बिहारी लाल मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रशांत केशरी ने कहा कि पीपल, बरगद और पाखड़ का पौधरोपण करने से कई यज्ञों के बराबर फल की प्राप्ति होती है। पौधरोपण पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है। मंदिर के पुजारी नत्थू लाल मौर्य को अंग वस्त्र भेंट किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह, राजीव मौर्य, प्रधान शिवपूजन मौर्य, डीएफओ डॉ. रामसिंह यादव, विनय कुमार पांडेय, युवक मंगल दल अध्यक्ष अरुण कुमार गिरी, वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, बिहारी लाल, फूलचंद्र यादव, बबलू मौर्य, सुशील मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
बढ़ गए आम के दाम
आषाढ़ी पर्व पर शनिवार को आम खरीदने के लिए बाजारों में भीड़ रही। इस दौरान आम के दाम में भी भारी उछाल देखने को मिला। जो आम बृहस्पतिवार को 50 से 80 रुपये तक किलो बिक रहा था। वही शनिवार को 100-110 तक बिका। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक आम खरीदने के लिए लोग बाजारों में नजर आए।
शीशे की तरह होना चाहिए गुरु-शिष्य का रिश्ता
सदर तहसील क्षेत्र में लौधना स्थित जतारा आश्रम में शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर भक्तों की भीड़ जुटी। आश्रम के महंत गणेश आनंद महाराज से भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत ने कहा कि शिष्य और गुरु में शीशे की तरह रिश्ता होना चाहिए। इस मौके पर आश्रम में भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रवि सिंह बिशेन, अरविंद श्रीवास्तव, गिरजेश बाबा, रामायणी बाबा, पंकज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
संत मलूक दास आश्रम में हुआ भंडारा
गुरु पूर्णिमा पर कड़ा के संत मलूक दास आश्रम में शनिवार को दिल्ली से आए अनुयायियों ने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। अनुयायियों ने संत मलूकदास व योगिराज नानक चंद्रदेव महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य आरती एवं हवन किया। साथ ही मलूक गुफा, राम दरबार व समाधि स्थल पर भी पूजा अर्चना की गई।

इसके बाद संत मलूक दास आश्रम परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने सर्व समाज के कल्याण की मंगल कामना करते हुए कोरोना से जल्द से जल्द निजात दिलाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा नेता अरुण केशरवानी, रेनू सेठी, अजय सेठी, मंजू कोहली, ईशा कोहली, हिमांशी कोहली, वैशाली कक्कड़, वीके सिक्का, बनवारी लाल, सुधीर नरुला, गणेश केशरवानी, शिवाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।

thousands of devotees take a dip in the ganges on guru purnima

thousands of devotees take a dip in the ganges on guru purnima- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed