फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves took away the household items of two houses including Anganwadi worker

Kaushambi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत दो घरों की गृहस्थी खंगाल ले गए चोर

Wed, 13 Sep 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 13 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away the household items of two houses including Anganwadi worker
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत दो घरों की गृहस्थी खंगाल ले गए चोर
विज्ञापन

---पइंसा कोतवाली के कटरा गांव में सोमवार की रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पइंसा। कटरा गांव में सोमवार की रात सेंधमारी कर चोर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत दो घर से लाखों की गृहस्थी खंगाल ले गए। मंगलवार की सुबह पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई।

कटरा गांव की कमला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बताया कि रोजाना की तरह सोमवार की रात भी वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। आधी रात को दरवाजे के बगल में सेंध लगाकर घर के भीतर घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर 35 हजार नकदी के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये कीमती गहने, बर्तन, कपड़ा आदि पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी शारदा सोनकर के घर को निशाना बनाया। दरवाजे में लगी ईंट निकाल कर घर के भीतर घुसे और बक्से में रखा 11 हजार नकदी व सोने-चांदी के गहने पार कर ले गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed