{"_id":"68e2bed2f30a4e73ae047754","slug":"thieves-broke-the-wall-and-stole-the-goods-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131016-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दीवार तोड़कर चोरों ने उड़ाया माल्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दीवार तोड़कर चोरों ने उड़ाया माल्र
Mon, 06 Oct 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
जुगराजपुर स्थित दुकान में काटी गई सेंध। संवाद
कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर चौराहा के पास शनिवार की रात चोरों ने एक कॉस्मेटिक की दुकान में सेंध लगाकर करीब एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऐगवा मजरा परभापर निवासी बाबूलाल ने बताया कि शनिवार रात वह कॉस्मेटिक दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह पहुंचे तो देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा था और पीछे की दीवार तोड़ी गई थी। दीवार खेतों की ओर होने से किसी को भनक नहीं लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाबूलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
देवर पर नकदी समेत हजारों का सामान चोरी का आरोप
चरवा कोतवाली के काजू गांव की सीमा देवी ने बताया कि उसके पति सनोज कुमार बाहर नौकरी करते हैं। 29 सितंबर को वह घर का ताला बंद कर बच्चों समेत अपनी बहन के घर चली गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके देवर ने ताला तोड़कर संदूक से पांच हजार रुपये नकद और खाने-पीने का सामान सहित हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। शनिवार शाम घर लौटने पर कमरे का ताला टूटा था। पूछताछ में पड़ोसियों ने देवर पर चोरी करने का आरोप लगाया। महिला ने देवर के खिलाफ तहरीर दी है।