फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves broke into the house and stole cash and jewellery

Kaushambi News: घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व गहने किए पार

Tue, 04 Nov 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 04 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole cash and jewellery
भरवारी कस्बे में व्यापारी के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात चोर सूने घर का ताला तोड़कर नकदी सहित सोने-चांदी के गहने उठा ले गए। सुबह मोहल्ले के लोगों ने टूटा ताला देखा तो इसकी जानकारी गृहस्वामी को दी। गृहस्वामी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के वार्ड-17 सरजू दास नगर निवासी व्यापारी देवी प्रसाद उर्फ पप्पू रविवार को परिवार सहित चित्रकूट जिले के खंडेहा गांव में अपनी बहन के घर गृह प्रवेश में शामिल होने गए थे। सोमवार की सुबह उनके पड़ोसियों ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह घर लौट आए। घर में देखा कि सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने उस कमरे की अलमारी भी तोड़ दी, जिसमें 15 हजार रुपये नकद व गहने रखे थे। उन्होंने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। इस दौरान फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर वहां से नमूने लिया। बता दें कि देवी प्रसाद का घर चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। कोखराज एसओ चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed