फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves broke into a farmer's house and stole cash and jewelry

Kaushambi News: किसान के घर सेंधमारी कर नकदी-गहना समेत लाखों की चोरी

Wed, 02 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a farmer's house and stole cash and jewelry
कुूलौली गांव में ​शिवमंगल के घर चोरी के बाद बिखरा सामान-संवाद
कुलौली गांव में सोमवार रात सेंधमारी कर किसान के घर से चोरों ने नकदी-गहना समेत लाखों की गृहस्थी पार कर दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली के कुलौली निवासी शिवमंगल प्रजापति किसानी करते हैं। रोज की तरह सोमवार रात वह परिवार समेत घर के आंगन में सो गए थे। आधी रात चोरों ने उनके घर को निशाने पर ले लिया।

दीवार में सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब दस तोला सोने और दो किलो चांदी के गहने व नकदी समेत लाखों रुपये का माल पार कर ले गए। मंगलवार सुबह दीवार में कटी सेंध और बिखरी गृहस्थी देख गृहस्वामी के होश उड़ गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद आई टेंवा चौकी पुलिस ने मौका-मुआयना किया। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed