{"_id":"663a9c3f48ab8ac5d2086777","slug":"there-will-be-announcement-for-voting-invitation-will-be-given-to-reach-the-booth-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-111432-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मतदान के लिए होगी मुनादी, बूथ पहुंचने का मिलेगा निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मतदान के लिए होगी मुनादी, बूथ पहुंचने का मिलेगा निमंत्रण
Wed, 08 May 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 08 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए होगी मुनादी, बूथ पहुंचने का मिलेगा निमंत्रण
-- - आज से मंझनपुर ब्लॉक क्षेत्र में चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। लोकतंत्र के महापर्व में सभी की सहभागिता रहे, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अब मुनादी की जाएगी। इसके साथ ही मतदाताओं को 20 मई को बूथ पर आने और मतदान करने का निमंत्रण दिया जाएगा। बुधवार से सदर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में अभियान का शुभारंभ होगा।
मतदान के लिए सरकारी व गैर सरकारी विभाग अपनी तरह से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। मंझनपुर ब्लॉक की ओर से गांव में मुनादी और मतदाताओं को बूथ पहुंचकर मतदान करने का खुला निमंत्रण दिया जाएगा। एडीओ पंचायत कमलाकांत मिश्र ने बताया कि जागरूकता अभियान के साथ ब्लॉक के 50 गांवों और 80 मजरों में मुनादी कराते हुए लोगों को बूथ पर आने का निमंत्रण दिया जाएगा। इस निमंत्रण में लोगों से कहा जाएगा कि वह 20 मई को सब काम छोड़ पहले बूथ पहुंचकर मतदान करें। इसके बाद अन्य कोई कार्य करें। लोगों को उनके एक वोट की कीमत का एहसास कराया जाएगा। ताकि, बेहतर सरकार चुनने में सभी की सहभागिता रहे।