फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   There was a flaw in the statement of the married woman, the direction of police investigation changed

Kaushambi News: विवाहिता के बयान में आया झोल, पुलिस जांच की बदली दिशा

Wed, 20 Mar 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 20 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
There was a flaw in the statement of the married woman, the direction of police investigation changed
दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने से आहत विवाहिता के बयान में झोल ही झोल है। इससे पुलिस के जांच की दिशा बदल गई है। फिलहाल पुलिस साक्ष्य संकलित करने में जुटी है।
विज्ञापन

संदीपनघाट कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने एक विवाहिता ने बताया कि छह मार्च को मोहीउद्दीनपुर गांव का राजीव उसके घर पहुंचा व मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद तीन बच्चों सहित अगवा कर ले गया। इसके बाद मथुरा में किराए का कमरा लेकर उसे रखा गया और दुष्कर्म किया गया। इसके बाद वह विवाहिता को घर छोड़ गया।
विज्ञापन

रविवार को विवाहिता ने जहर खा लिया। इलाज के लिए उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना में राजीव सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे का कहना है कि विवाहिता का कहना है कि उसके छह बच्चे हैं, जिसमें आरोपी उसके साथ सिर्फ तीन बच्चों को लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआरएन में इलाज कराने की बात कही गई लेकिन वह वहां का पर्चा नहीं दिखा पा रही है। तमाम सारे सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed