फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Then came the rain of calamity: kutcha houses collapsed, old man died

फिर हुई आफत की बारिश : कच्चे घर ढहे, वृद्ध की मौत

Sat, 25 Sep 2021 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Then came the rain of calamity: kutcha houses collapsed, old man died
Then came the rain of calamity: kutcha houses collapsed, old man died - फोटो : KAUSHAMBI
शुक्रवार की रात हुई झमाझम बारिश से नगरों, गांवों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। दर्जनों गरीबों के कच्चे घर भरभराकर ढह गए हैं। मलबे में दबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। हजारों की गृहस्थियां दबकर नष्ट र्र्हुईं। उधर, जलभराव के कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। ऐसे में लोग खासा परेशान हैं।
विज्ञापन

सिराथू तहसील क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी रमेश सरोज (55) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की रात वह घर पर ही सो रहा था। बारिश के चलते घर में आई सीलन से दीवार आ गिरी। मलबे में दबने से रमेश सरोज जख्मी हो गया। उसे जब तक मलबे से बाहर निकाला जाता, तब तक रमेश की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर नायब तहसीलदार लेखपाल व कोखराज पुलिस के साथ पहुंचे। छानबीन करते हुए कोरम पूरा किया और पंचनामा भर पुलिस से लाश को पीएम के लिए भेजवाया। रमेश सरोज की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। इसी तरह कोर्रों गांव में बिजली गिरने से केशचंद्र प्रजापति की भैंस की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों सहित मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बारा हवेली खालसा गांव में रज्जन सरोज का कच्चा मकान भरभराकर बैठ गया। सोनारन का पूरा गांव में चित्ररेखा का कच्चा मकान बारिश से ढह गया। दौलतपुर कसार में कलावती देवी की कच्ची छत धंस गई। इसी तरह भरसवां और उमरा गांव में भी दर्जनों लोगों के कच्चे मकान ढह गए हैं। सिराथू के धुमाई का मजरा मुराइन का पुरवा गांव में विजय कुमार लोधी का कच्चा मकान भरभराकर बैठ गया। हालांकि मलबे की चपेट में न आने से कोई हताहत नहीं हुआ है।
देवीगंज में गिरा पीपल का पेड़, बाधित रहा आवागमन
देवीगंज बाजार में सैनी रोड़ पर बारिश और आंधी के चलते बीच सड़क पर पीपल का पेड़ गिर गया। जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। जानकारी होने पर कड़ाधाम इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य पहुंचे और सड़क से पेड़ को हटवाते हुए आवागमन शुरू कराया। इसी तरह भानीपुर गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक गौतम के घर के पास महुआ का पेड़ भी शुक्रवार रात गिर गया। हालांकि पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है।

तिल, मूंग, उर्द की फसलों का नुकसान, पिछड़ी रबी की बुवाई
शुक्रवार को पूरी रात झमझम बारिस हुई। बारिस के कारण खेतों में पानी भर जाने से तैयार खड़ी तिल, मूंग व उर्द की फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसान बबूल सिंह, श्रवण, शंभू, धतुरहा, ब्रह्मदत्त, रज्जन चौरसिया, रमाकांत, शिवमूरत आदि ने बताया कि खरीफ की दलहन व तिलहन की फसल तैयार खड़ी है, जो बारिश से खराब हो जाएगी। रात में तेज गरज चमक के साथ जबरदस्त बारिश से खरीफ की फसल को तो भारी नुकसान हुआ ही है। साथ ही रबी की फसल भी पिछड़ जाएगी। क्योंकि पितरों से चना, लाही की बुआई शुरू हो जाती थी। लेकिन अब 15 दिन बुआई नहीं हो पाएगी।

Then came the rain of calamity: kutcha houses collapsed, old man died

Then came the rain of calamity: kutcha houses collapsed, old man died- फोटो : KAUSHAMBI

Then came the rain of calamity: kutcha houses collapsed, old man died

Then came the rain of calamity: kutcha houses collapsed, old man died- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed