{"_id":"664a9cb6b35912fba5050c84","slug":"theft-of-thousands-of-rupees-by-breaking-into-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111858-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सेंध लगाकर हजारों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सेंध लगाकर हजारों रुपये की चोरी
Mon, 20 May 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 20 May 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के रसूलाबाद उर्फ कोइलाहा गांव स्थित ईंट-भट्ठा पर शनिवार रात चोरों ने मजदूर के घर की दीवार में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। रविवार सुबह पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी है। पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई।
छत्तीसगढ़ के महराजपुर कोतवाली के स्थानीय गांव निवासी अनिल प्रजापति परिजनों के साथ कोइलहा स्थित भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते हैं। सभी लोग भट्ठा परिसर में ही खपरैलनुमा कच्चा घर बनाकर रहते हैं। अनिल के मुताबिक शनिवार रात वह खाना खाने के बाद परिजनों संग कमरे के बाहर सो गए।
आधी रात को चोर कमरे के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे गए। चोरों ने दीवार की खूंटी पर टंगे बैग से भट्ठा मालिक से मिले मजदूरी के 19,500 रुपये और पैंट की जेब में रखे पर्स से 3700 रुपये नकदी, दो एंड्राइड व एक कीपैड मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, कपड़े समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गए। रविवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी।