फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Theft exposed, one accused arrested, search continues for three

Kaushambi News: चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Sat, 07 Mar 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 07 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Theft exposed, one accused arrested, search continues for three
क्षेत्र के भैला मखदुमपुर गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीन साथी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

भैला मखदुमपुर निवासी कुशुम देवी पत्नी राम सुरेमन दिवाकर ने 17 दिसंबर 2025 की रात घर में घुसकर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं चक सैय्यद अलीपुर के भैयालाल पुत्र सुन्दरलाल ने भी अमुरा गांव स्थित अपने नलकूप से 18 फरवरी की रात स्टार्टर चोरी होने की शिकायत दी थी।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ तथा सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद ली। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गुवारा तैयबपुर निवासी समइया उर्फ सरवन पुत्र कन्हई सरोज को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में तीन साथियों के साथ चोरी स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से 1550 रुपये बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed