फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man who went to meet his girlfriend was beaten up as a child thief

प्रेमिका से मिलने गए युवक को बच्चा चोर समझ पीटा

Tue, 17 Sep 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to meet his girlfriend was beaten up as a child thief
प्रेमिका से मिलने गए युवक को बच्चा चोर समझकर पीटा
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी। पीड़ित को गंभीर अवस्था में प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।

पिपरी इलाके के एक युवक का साथ पढ़ने वाली पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम संबंध है। बताया जाता है कि रविवार रात फोन पर बात करने के बाद युवक प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था। अंधेरे में चुपके से जा रहे युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। युवक प्रेमिका से मिलने जाने की बात चीख-चीखकर कहता रहा, लेकिन हिंसक भीड़ उसकी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। बाद में कुछ संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर युवक की जान बचाई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने पिटाई से घायल युवक को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। युवती के घर वाले इस मामले में लोकलाज के डर से खामोश हैं। इनका कहना है कि उन्हें किसी की पिटाई की जानकारी ही नहीं है। वहीं पीड़ित युवक की ओर से भी फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed