फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man was murdered for not reaching a settlement in the case

Kaushambi News: मुकदमे में सुलह में सुलह नहीं करने पर युवक की हुई थी हत्या

Wed, 29 May 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 29 May 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
The young man was murdered for not reaching a settlement in the case
पिपरी पुलिस ने विनोद सिंह हत्याकांड के आरोपी को मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में सुलह नहीं करने के कारण आरोपियों ने विनोद की पहले गला दबाकर हत्या की, फिर शव फंदे से लटका दिया था। घटना चुनावी रंजिश को लेकर अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन

पिपरी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि प्रयागराज के लालापुर कोतवाली के बेलामुंडी गांव निवासी विनोद सिंह की गांव के ही भागौती प्रसाद मिश्रा से प्रधानी चुनाव के दौरान मारपीट हुई थी। जिसका मुकदमा प्रयागराज के जिला अदालत में विचाराधीन था। पांच फरवरी 2023 को मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में विनोद सिंह प्रयागराज गया हुआ था। उसके बाद वह लापता हो गया था।
विज्ञापन

सात फरवरी को पिपरी के शेरगढ़ गांव के बाहर कछार में विनोद का शव बबूल के पेड़ में फंदे से लटका मिला। विनोद के बेटे अरुण ने शव की पहचान पिता विनोद सिंह के रूप में की थी। अरुण की तहरीर पर पुलिस ने भगौती प्रसाद मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस भगौती की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरी पुलिस ने लालापुर कोतवाली पुलिस की मदद से मंगलवार को भगौती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में भगौती प्रसाद ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि सात फरवरी 2023 को विनोद को मुकदमे में सुलह करने की बात कहकर पिपरी कोतवाली के शेरगढ़ गांव के बाहर जंगल में बुलाया।
बातचीत के दौरान विनोद के सिर पर डंडे से वार कर बेहोश कर दिया। इसके बाद रस्सी के सहारे गले में फंदा डालकर शव बबूल के पेड़ की डाल के सहारे टांग दिया। ताकि लोगों को यह लगे कि विनोद ने आत्महत्या की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी को बेलामुंडी गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।



दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा
दहेज उत्पीड़न के मामले में मंगलवार को सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अजुहा कस्बे के शांति नगर की रहने वाली गोमती देवी ने बताया की उसके माता पिता श्यामलाल का देहांत हो चुका है। तीन माह पहले 23 फरवरी को भाई बलराम ने उसकी शादी उन्नाव जनपद के दही थाना क्षेत्र के वार्ड नं आठ शिव नगर निवासी अजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश के साथ की थी । गोमती देवी का आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। मामले में दोनों पक्षों के बीच बिरादरी की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। पीड़िता की तहरीर पर सैनी पुलिस ने मंगलवार को पति अजय कुमार , ससुर ओमप्रकाश, चचिया ससुर राम प्रसाद, सास निर्मला देवी, ननद रेखा देवी व अमृता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed