{"_id":"6417647c7b43a02e320fd914","slug":"the-young-man-ran-with-a-sword-in-his-hand-the-villagers-saved-his-life-kaushambi-news-c-3-1-ald1006-83098-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हाथ में तलवार लेकर युवक को दौड़ाया, ग्रामीणों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हाथ में तलवार लेकर युवक को दौड़ाया, ग्रामीणों ने बचाई जान
Mon, 20 Mar 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव में एक दबंग ने हाथ में तलवार लेकर एक युवक को दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने बीचबचाव किया तो उसकी जान बची। किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।
भेलखा निवासी दिलीप पुत्र अशोक का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला एक दबंग युवक आए दिन उसे जान से मारने की धमकी देता है। रविवार को आरोपी तलवार लेकर उनके घर में घुस आया। पहले तो अपनी जान बचाने के लिए वह छिप गया। फिर भी आरोपी ने उसे खोज लिया और तलवार लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ा। आसपास मौजूद कई महिलाओं व अन्य लोगों ने बीचबचाव किया तब उसकी जान बची।
इस घटना का गांव के ही किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दिलीप का कहना है कि आरोपी अक्सर सरहंगई के बल पर गांव के लोगों से अवैध वसूली करता रहता है। रुपये न मिलने पर लोगों को इसी तरह तलवार और अवैध असलहे लेकर धमकाता है। पीड़ित की तहरीर और वायरल वीडियो मिलने के बाद कोतवाली पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।