फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man injured by father-in-law's bullet dies in the hospital

Kaushambi News: ससुर की गोली से जख्मी युवक की अस्पताल में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The young man injured by father-in-law's bullet dies in the hospital
मृतक ननकुल की फाइल फोटो। - फोटो : udhampur
सरायअकिल के ऐगवां गांव में चार दिन पहले ससुर की गोली से जख्मी युवक की रविवार सुबह प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में मौत हो गई। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

ऐगवां निवासी अंजनी प्रसाद का बेटा ननकुल (24) ने पड़ोस में रहने वाले दूर के रिश्तेदार कामता तिवारी की बेटी प्रियंका से छत्तीसगढ़ के रायपुर में शादी की थी। ननकुल वहीं पर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। लोकलाज के भय से युवती के पिता ने कहीं शिकायत नहीं की थी। इस बीच युवती ने एक बेटे को भी जन्म दिया। इस वक्त वह पांच साल का है।
विज्ञापन

अंजनी ने बताया कि कई साल बाद बेटा होली मनाने और मां से मिलने आया था। माहौल को देखते हुए नौ मार्च से वह कौशाम्बी आकर रिश्तेदारों के यहां ठहरा था। 12 मार्च की शाम वह अपनी मां से मिलने गांव पहुंचा। इसकी भनक लगते ही कामता ने घर से लाइसेंसी बंदूक निकाली और अपने दरवाजे पर बैठे ननकुल पर फायर कर दिया। पेट में गोली धंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर, रविवार शाम वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। उसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने साथ ले गए। पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है।
भाई का आरोप...हत्या में मां भी शामिल
कौशाम्बी के सरायअकिल थाने के ऐगवां निवासी अंजनी तिवारी के चार बेटे व एक बेटी के बीच में सूरज तिवारी (23) उनका दूसरे नंबर का बेटा था। बड़े भाई नीरज तिवारी का आरोप है कि छोटे भाई की हत्या में उसकी मां भी शामिल है। वह आरोपी के साथ रहती है। साजिश के तहत भाई को घर बुलाया था।
नीरज ने बताया कि उसकी मां 12 साल पहले आरोपी कामता प्रसाद के साथ रहने लगी थी। इसकी वजह से उनके पिता की मानसिक स्थित खराब हो गई। मां के जाने के बाद वह अपने दो भाई और एक बहन को लेकर पंजाब में रहने लगा। पिता घर पर अकेले रहते थे।करीब आठ साल पहले उसके भाई सूरज ने कामता प्रसाद तिवारी की बेटी प्रियंका के साथ प्रेम विवाह किया था।
कामता प्रेम विवाह के खिलाफ था। आए दिन उसके दोनों को जान से मारने की कसम खाता था। इस डर से भाई घर नही आता था। प्रियंका को एक बेटा हुआ तो भी वह पिता के डर से गांव नहीं आई थी। इस बार होली पर आया तो रिश्तेदारों के यहां रुका।
आरोप है कि उसकी मां ने बुधवार शाम को साजिश के तहत भाई को घर पर बुलाया था। वह मां के पैर छू कर उठा ही था कि कामता ने गोली मार दी। हालांकि, गौरतलब यह भी कि बेटे सूरज की हत्या का मुकदमा उसकी मां ने दर्ज करवाया है।

बहुत समझाया नहीं मानी मां
अंजनी के बड़े बेटे नीरज ने बताया कि आरोपी कामता प्रसाद रिश्ते में उसका चाचा लगता है। मां को अपनी रखैल बना कर रखा था, जिससे समाज में बदनामी हो रही थी। बेटों ने कई बार दोनों को इज्जत का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। सूरज का यह भी कहना है भाई ने प्रतिशोध में आरोपी की बेटी प्रियंका को अपने प्रेम जाल फंसाकर शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed