फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The woman was stopped on the pretext of asking the way, the bike rider ran away after snatching the locket

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, लॉकेट छीनकर भागे बाइक सवार

Wed, 07 Jul 2021 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
The woman was stopped on the pretext of asking the way, the bike rider ran away after snatching the locket
पिपरी कोतवाली के तिल्हापुरमोड़ बाजार में सोमवार की शाम एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने एक महिला को रोका फिर उसके गले से सोने का लॉकेट छीन कर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वह पकड़े नहीं जा सके। महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के पिपरी पहाड़पुर गांव की निशा देवी पत्नी सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपनी देवरानी कुसुम देवी के साथ मायके जाने के लिए निकलीं थीं। शाम करीब सात बजे वह तिल्हापुरमोड़ बाजार ऑटो से पहुंचीं।
विज्ञापन

वहां से तियरा गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। आरोप है कि इस बीच एक काली रंग की बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और महिला से कौशाम्बी जाने का मार्ग पूछने लगे। महिला के मुताबिक युवकों ने काले रंग के दुपट्टे से अपना मुंह ढंक रखा था। महिला उन्हें रास्ता बता ही रही थी कि वह लोग उसके गले में पड़ा लॉकेट छीनकर तेज रफ्तार से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। घटना की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पशुपालक को तमंचा सटाकर बकरा उठा ले गए बदमाश
पिपरी कोतवाली के फतेहपुर-सहावपुर गांव में सोमवार की रात कार सवार बदमाश पशुपालक को तमंचा सटाकर उसका बकरा उठा ले गए। युवक के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। भुक्तभोगी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
फतेहपुर-सहावपुर निवासी सुनील कुमार पशुपालक हैं। उन्होंने दर्जन भर बकरियां पाल रखी हैं। बकरीद नजदीकी आते ही सक्रिय हुए बकरी चोरों का गिरोह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए सक्रिय हो गया है। सोमवार की शाम सुनील कुमार अपने दरवाजे के बाहर सो रहे थे।

वहीं पर उसकी बकरियां भी बंधी थी। आधी रात को कार पर सवार चार बदमाश उसके पास पहुंचे और सुनील के बकरे को पकड़ लिया। आहट होने पर जागे सुनील ने इसका विरोध किया तो बदमाशों उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश कार में बकरा लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सुनील ने शोर मचाया तो गांव के लोग एकत्र हुए।
ग्रामीणों ने कार सवारों का पीछा भी किया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। मामले में सुनील ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed