फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The wife was expelled from the house for bringing less dowry, the parents were also beaten up for demanding compensation.

दहेज कम लाने को लेकर पत्नी को घर से निकाला, हर्जाना मांगने पर मायके वालों को भी पीटा

Mon, 21 Feb 2022 12:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
The wife was expelled from the house for bringing less dowry, the parents were also beaten up for demanding compensation.
The wife was expelled from the house for bringing less dowry, the parents were also beaten up for demanding compensation.
सदर कोतवाली के सैदनपुर गांव में ब्याही एक विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज कम लाने को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मायके में रहकर अदालत से गुजारा भत्ता के लिए आवेदन किया तो ससुराल वालों ने उसे व उसके परिवार को जमकर पीटा। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली के बक्सी का पुरवा गांव की सोनू देवी की शादी सात साल पहले मंझनपुर के सैदनपुर में शिवबली के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ससुराली कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिनों पहले ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग सोनू को अपनाने से इंकार करते रहे।
विज्ञापन

इस पर सोनू देवी ने अदालत में गुजारा भत्ता के लिए अपील की। अदालत से नोटिस जाने के बाद बौखलाए ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके आ धमके। यहां उसे व मां और बहन को जमकर पीटा गया। शोरगुल पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed