फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The victim's family sitting on a dharna on the road with household items

Kaushambi News: गृहस्थी के सामान समेत सड़क पर धरने पर बैठा पीड़ित परिवार

Sun, 05 Mar 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 05 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
The victim's family sitting on a dharna on the road with household items
गृहस्थी के सामान समेत सड़क पर धरने पर बैठा पीड़ित परिवार
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर चारागाह की जमीन पर बने घर को कराया गया था ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
टेवां। सदर कोतवाली इलाके के टेवां गांव में शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने चारागाह की जमीन पर बने घर पर बुलडोजर चलवा दिया था। घटना से नाराज परिवार शनिवार सुबह महेवाघाट-ओसा मार्ग पर गृहस्थी का सारा सामान लेकर धरने पर बैठ गया। इसकी वजह से जाम लग गया। चक्काजाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद लोगों को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराया।

बताया जाता है कि टेवां गांव निवासी राजेश सरोज करीब 35 साल से टेवां स्थित धाता मोड़ पर घर बनाकर परिवार सहित रहता था। राजेश के चार बेटों ने भी घर बनवा लिया। बताया गया कि घर चारागाह की जमीन पर बनाए गए हैं। प्रशासन ने घर गिरवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह मामला अदालत में चला गया। कोर्ट ने चारागाह की जमीन खाली कराने का आदेश दिया। इसे लेकर शुक्रवार को तहसीलदार सदर भोपाल सिंह राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर चलवाकर घरों को जमींदोज करा दिया। इससे नाराज राजेश के घरवाले घर-गृहस्थी का सारा समान लेकर टेवां में महेवाघाट-ओसा मार्ग पर बैठ गए। उन्होंने चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर चौकी प्रभारी अजीत सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और किसी तरह पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसे लेकर सुबह सात बजे से आठ बजे तक सड़क पर ड्रामा चलता है। जाम की वजह से रोडवेज, स्कूली वाहन व राहगीरों को वाहन फंसे रहे। राजेश का कहना है कि साल भर पहले एक व्यक्ति घर को भी चारागाह की जमीन में होना बताकर गिरवा दिया गया था। इसके बदले में उसे घर बनवाने के लिए एक बिस्वा जमीन का पट्टा दिया गया। राजेश के मुताबिक चारागाह व तालाबी नंबर पर गांव के तमाम लोगों का घर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed