फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The three-member team also messed up millions in development work

प्रधान का निलंबन होने के बाद समिति ने भी किया लाखों का घोटाला!

Sat, 21 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
The three-member team also messed up millions in development work
तीन सदस्यीय टीम ने भी विकास कार्यों में लाखों का गोलमाल किया
विज्ञापन

भवनसुरी ग्राम प्रधान के निलंबन के बाद बनी थी टीम, डीएम के निर्देश पर शुरू हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सरसवां विकास खंड क्षेत्र के भवनसुरी ग्राम प्रधान का निलंबन होने के बाद गठित की गई तीन सदस्यीय टीम ने भी विकास कार्यों में लाखों का गोलमाल किया है। इसकी शिकायत पर जिलाधिकारी बिफर गए। उनके निर्देश पर डीपीआरओ ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आरोप सही मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सरसवां ब्लॉक का भवनसुरी गांव गोलमाल को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहा है। विकास कार्यों में घपलेबाजी की शिकायत पर जांच कराने के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने करीब डेढ़ साल पहले यहां के प्रधान का निलंबन कर दिया था। इसके बाद विकास कराने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया। आरोप है कि इस टीम के सदस्य भी मनमानी पर आमादा हैं। गांव के चंद्रभूषण आदि का आरोप है कि टीम सदस्यों ने कई काम मानक के अनुरूप नहीं कराया है। कुछ काम तो सिर्फ कागजों पर ही कराए गए हैं। जबकि इनका धन निकाल लिया गया है। ग्रामीणों ने 17 दिसंबर को इसकी शिकायत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की थी। जिसके बाद डीएम बिफर पड़े। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी गोपालजी ओझा को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीपीआरओ को विकास कार्यों की जांच के लिए शुक्रवार को ही भवनसुरी गांव जाना था। उन्होंने पंचायत सचिव को पत्र भेजकर उपस्थित रहने का निर्देश भी दे दिया था। पर दूसरे कामों में ड्यूटी लग जाने के कारण वह वहां नहीं जा सके। डीपीआरओ ने बताया कि जल्द ही मौके पर जाकर जांच की जाएगी। आरोप सही साबित हुए तो विकास के लिए गठित की गई टीम के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed