{"_id":"69d6ad2a5b73fed2a0043ba9","slug":"the-state-tax-department-will-resolve-the-problems-of-traders-assured-the-additional-commissioner-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-139476-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: व्यापारियों की समस्याएं दूर करेगा राज्य कर विभाग, एडिशनल कमिश्नर का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: व्यापारियों की समस्याएं दूर करेगा राज्य कर विभाग, एडिशनल कमिश्नर का आश्वासन
Thu, 09 Apr 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
राज्य कर कार्यालय में आयोजित संवाद में मौजूद अधिकारी, व्यापारी व अधिवक्ता। विभाग
स्थित राज्य कर कार्यालय में बुधवार को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन प्रयागराज राम प्रवेश प्रसाद और ज्वाइंट कमिश्नर अच्छे लाल विश्वकर्मा ने कौशाम्बी में राजस्व की सघन समीक्षा की। इस दौरान व्यापार मंडल और अधिवक्ता संघ के साथ बैठक कर व्यापारियों की व्यावहारिक दिक्कतों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर किया जाएगा और आवश्यक प्रकरणों को जीएसटी काउंसिल के समक्ष भेजा जाएगा।
बैठक में व्यापारियों ने सचल दल द्वारा तकनीकी कमियों पर अर्थदंड न लगाने, विलंब से रिटर्न दाखिल करने पर राहत देने, नोटिस प्रक्रिया में सुधार और सीज खातों को लेकर शिकायतें उठाईं। साथ ही 50 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा, लूट-डकैती पर मुआवजा और सुरक्षा की मांग की गई। पुराने बकाया मामलों में ब्याज माफी योजना लागू करने का मुद्दा भी रखा गया।
इस मौके पर राज्य कर अधिकारी कृष्ण कांत चौहान, डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार मौर्य, असिस्टेंट कमिश्नर योगेश बोहरे समेत कई व्यापारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।