फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The signboard on Ram Vanagaman Marg is confusing

Kaushambi News: राम वनगमन मार्ग पर लगा सांकेतिक बोर्ड कर रहा भ्रमित

Tue, 08 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 08 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The signboard on Ram Vanagaman Marg is confusing
राम वन गमन मार्ग के असवा के पास एनएचएआई द्वारा लगाएं गए सांकेतिक बोर्ड में चरवा की जगह जरवा लिख
अयोध्या से चित्रकूट धाम जाने वाले निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग पर एनएचएआई की गलती यात्रियों को परेशान कर रही है। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड चार के मोहम्मदपुर असवां में एनएचएआई ने मार्ग पर एक बोर्ड लगाया है। बोर्ड पर राम विश्राम स्थल चरवा का नाम जरवा लिखा है, साथ ही दूरी 16 किलोमीटर के स्थान पर दो किलोमीटर अंकित है। यह गलती यात्रियों को भ्रमित कर रही है। वे गलत रास्ते पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

चरवा धार्मिक महत्व वाला स्थान है। नगर क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर से होकर राम वनगमन मार्ग गुजर रहा है। यहीं मोहम्मदपुर असवां से राम विश्राम स्थल चरवा जाने के लिए मार्ग है। जहां से मार्ग विभाजित हो रहा है वहां पर एनएचएआई ने एक सांकेतिक बोर्ड लगा रखा है।
विज्ञापन

इस बोर्ड पर श्रीराम विश्राम स्थल चरवा की जगह जरवा और दूरी 16 किलोमीटर के बजाय मात्र दो किलोमीटर अंकित की गई है। एनएचएआई की इस बड़ी गलती के चलते चरवा जान वाले लोगों भ्रमित होकर गलत रास्ते पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों पहले चित्रकूट से अयोध्या की ओर जाने वाले एक परिवार के लोग रोही पहुंचकर चरवा का रास्ता खोज रहे थे। इसी प्रकार अन्य लोग भी गलत बोर्ड से परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed